
आत्महत्या करने जा रहे युवक को गढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे युवक की समय रहते जान बचाई और युवक को समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जिसके बाद परिजन युवक को अपने साथ ले गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बचा लिया जिस पर परिजनों का आभार जताया।
गढ़ क्षेत्रांर्तगत बृजघाट रेलवे स्टेशन पर सर्वोदय कालोनी गढ़ रोड़ हापुड़ निवासी एक व्यक्ति किन्ही पारिवारिक कारणों से परेशान होकर आत्महत्या करने पहुंचा, जिसके परिजनों द्वारा थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बृजघाट व रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बृजघाट रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर रेल का इन्तजार कर रहे उपरोक्त व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचाया गया तथा सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। व्यक्ति के परिजनों द्वारा हापुड़ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926





























