
गढ़: नाव में सवार होकर पुलिस ने की गश्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुरक्षित करने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस बल के साथ नाव में बैठकर गंगा में उतरे और उन्होंने सभी से अपील की कि कोई भी गहरे जल में न जाए। पुलिस ने सभी से सहयोग मांगा।
फाल्गुन अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचे जहां उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने और गहरे जल में न जाने की अपील की। चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ गंगा घाट पर भी गश्त की।
– मोबाइल से अपने वाहन की LIVE लोकेशन देखें
– घर, दुकान, फैक्ट्री में CCTV लगवाएं: 8126293996






























