
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/मोनू शर्मा (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा जिससे नगरवासी बेहद परेशान हैं। नगर वासियों का यह भी कहना है कि कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका से की गई है लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। मंगलवार को गंगा किनारे लगे सोलर प्लेट, खंभे को बंदरों ने क्षति पहुंचाई। गनीमत यह रही कि गंगा किनारे उस समय कोई भी श्रद्धालु नहीं था। घटना मंगलवार शाम की है। बंदरों के आतंक से क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं।
मेकअप कराओ और चांदी का सिक्का फ्री ले जाओ: 7417707350


























