👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटी निवासी हरविंदर सिंह पुत्र सोबरन सिंह ने नीट 2022 की परीक्षा में 92.36% अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। एमबीबीएस में चयन होने पर गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने हरविंदर को सम्मानित किया। हरविंदर ने साल 2020 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद घर पर ही तैयारी की और दूसरी बार नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर कामयाबी हासिल की। इसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554





























