हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस दौरान पीड़िता का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। मामले में सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि शिकायत के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है जिसके पश्चात आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को शिकायत पत्र सौंपा और मांग की कि वह दौरे की बीमारी से ग्रसित है। पिछले साल फरवरी के महीने में वह खेतों से काम कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह रास्ते में पहुंची तो बाइक सवार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की जिससे उसे दौरा पड़ गया और वह बेहोश हो गई। आरोपी बीमारी का फायदा उठाकर उसे खेतों में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो फोटो भी बना ली है।

आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करते रहे जिन्होंने एक दिन उसे गांव के बाहर बुलाया और गाड़ी में बैठा लिया जो नशीला पदार्थ पिलाकर गाजियाबाद ले गए और कागजों पर हस्ताक्षर कराकर कोर्ट मैरिज कर ली। पीड़िता ने जब अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया तो आरोपियों ने फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दी जिसके बाद सीओ ने जांच शुरू कर दी है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950























