
गढ़: आदर्श नगर में मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जुल्फिकार पुत्र इंसाफ अली, हैदर अली व अकरम अली पुत्रगण रियाज अली, नसीम पुत्र अनवर अली निवासीगण मोहल्ला आदर्श नगर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। चारों को पुलिस ने मोहल्ला आदर्श नगर से दबोचा है।
आप बता दें कि थाना गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला आदर्श नगर में बब्बू के घर हमलावर लाठी-डंडे व तमंचे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। इस हमले में बब्बू और उसकी बेटी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आदर्श नगर के ही अनवर, जुल्फी, नदीम, जुबेर, नसीम, आमिर, हैदर, अकरम को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले में फिलहाल चार को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपी अभी भी फरार हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























