
👁 10 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव गावली की मढैया में बुधवार को तेज आंधी के कारण पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान किसी मकान की दीवार गिरी तो किसी का छप्पर या किसी की छत गिरने से हड़कंप मच गया। इस दौरान घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी शुरू हो गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गढ़मुक्तेश्वर के गांव गांवली की मढैया में इस दौरान पांच मकान की दीवार, छप्पर, छत गिर गई जिससे हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























