👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की रात को गढ़ मेले से लौटते समय एक श्रद्धालु की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त मथुरा के नवीपुर थाना क्षेत्र के हलोना निवासी 51 वर्षीय कल्याण सिंह के रूप में हुई है जो कि मेला घूमने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह शनिवार की रात को मेले से घर लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कल्याण सिंह की मौत हो गई।
VIDEO: रेमंड फैशन स्टोर पर 10% की विशेष छूट: 8791513811
































