
गढ़: मछली पालन के लिए बनाए तालाब के पास दिखा मगरमच्छ
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में एक बार फिर मगरमच्छ दिखने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। सोमवार की सुबह गढ़ से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब पर गांव वालों को मगरमच्छ दिखाई दिया। उसके बाद उन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। उसके बाद इलाके में वन विभाग की निगरानी जारी है।
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआं रोड के पास मछली पालन के लिए तालाब बनाया गया है। तालाब के पास से ग्रामीण गुजर रहे थे। तभी उन्होंने 10 फीट से अधिक लंबा एक मगरमच्छ देखा। मौके पर मौजूद युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। देखते ही देखते मगरमच्छ पानी में चला गया। क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। क्षेत्र वन विभाग की टीम की निगरानी में है।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241






























