👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने शनिवार की देर शाम गढ़मुक्तेश्वर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में गश्त की। इस दौरान पुलिस ने गढ़, बृजघाट, बाजारों, मार्गों आदि क्षेत्रों का जायजा लिया। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने इस दौरान महिलाओं से भी बात की और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जरूरी सुझाव मांगे। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सीओ का कहना है कि किसी भी सूरत में कानून का उल्लंघन पुलिस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।




























