गढ़: महिला की हत्या के मामले में पति समेत छह पर मुकदमा










गढ़: महिला की हत्या के मामले में पति समेत छह पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की मीरा रेती स्थित झंडे के पीछे आम के बाग मिले एक महिला का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान मोहल्ला मदरसा निवासी 23 वर्षीय साजिया के रूप में की है। साजिया की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छा गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। मृतका के भाई ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग उठाई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे गढ़ के झंडे के पीछे स्थित कौशर खान के आम के बाग में घूमने के लिए जब लोग पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां पर एक महिला का शव पड़ा है। महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया था। लाश मिलने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका की पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी बासत अली ने बताया कि मृतका उसकी बहन 23 वर्षीय साजिया है जिसका निकाह चार साल पहले मोहल्ला मदरसा निवासी जीशान के साथ हुआ था। कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने पति जीशान, समेत ससुराल पक्ष के नफीस, फरमान, इरफान, रेशमा व तस्लीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!