
गढ़: नाई की दुकान के बाहर बैठे युवक पर हमलावर ने चलाई गोलियां
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है। नाई की दुकान के बाहर बैठे युवक पर एक हमलावर ने गोली चलाई। इस दौरान क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी मेरठ की ओर से आए थे जो मौका देखकर फरार हो गए।
मामला बुधवार की शाम का है जब एक युवक दिनदहाड़े हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में नाई की दुकान के बाहर बैठा था। युवक पर हमलावर ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों में से एक उतरा और उसने युवक पर गोलियां चलाई। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। मौका देखकर आरोपी फरार हो गए। क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































