हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का गन्ना किसान गन्ना भुगतान न होने पर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। और अब किसान का विश्वास उठता जा रहा है। गन्ना भुगतान के लिए किसान भाकियू की अगुवाई में धरने, प्रदर्शन का सहारा ले रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार का आदेश है कि किसानों को एक पखवाड़ा में गन्ने का भुगतान कर दिया जाए,फिर भी नहीं हो रहा है। जनपद हापुड़ में सिम्भावली व बृजनाथपुर दो शुगर मिलें है। जिन पर किसानों का 471.5 करोड़ रुपए गन्ना विभाग के अनुसार गन्ने का बकाया है।
जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता का कहना है कि किसानों को गन्ने का जल्दी भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है। भाकियू के नेता दिनेश खेड़ा ने कहा है कि गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू आंदोलन को गति देगी।
Now book your home grocery at your fingertips in Hapur : For more information download the APP https://bit.ly/2P5NQ8G or visit https://www.listailer.com :-































