👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने गोकशी के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के अनुसार सिंभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा निवासी हलीम और उसकी पत्नी हलीमा, नवाब, पप्पू उर्फ आमिर, कबीर के खिलाफ गौकशी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उच्च अधिकारियों के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ जांच की तो पता चला कि आरोपी गैंग बनाकर गौकशी की घटना को अंजाम देते हैं जिनके गैंग के लीडर का नाम हलीम है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093





























