
#GangaExpressway: जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर का चालक बिना सीट बेल्ट दौड़ा रहा कार, चलती गाड़ी में देख रहा वीडियो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): UPGovernment #GangaExpressway #Rules #Election
जनपद हापुड़ की जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर यातायात नियमों के प्रति कितनी जागरूक या लापरवाह है। यह बात उनके ही द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो में दिखाई पड़ रहा है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गंगा एक्सप्रेस-वे पर दौड़ती जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर की गाड़ी के चालक में सीट बेल्ट ही नहीं लगाई है। साथ ही उनके चालक हाईवे पर गाड़ी दौड़ाते समय वीडियो देख रहा है। ऐसा लगता है कि उनके चालक की यमदूत से अच्छी खासी मित्रता है। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर अपने चालक को टोकने की जगह खुद रील बनवाती नजर आ रही हैं। यदि जनप्रतिनिधियों द्वारा ही इस तरह नियमों का उल्लंघन होगा तो आम जनता पर इसका क्या असर पड़ेगा? या यूं कहें कि खुद को वीआईपी समझने वाली जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर को किसी का खौफ या कानून का डर ही नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया गंगा एक्सप्रेस वे कनेक्टिविटी, औद्योगिक क्षेत्र, श्रद्धालुओं के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है लेकिन हाईवे पर दौड़ती जिला पंचायत रेखा नागर की गाड़ी के चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगाई है बल्कि वह तो गाड़ी चलाते वक्त वीडियो देख रहा है। भले ही रेखा नागर ने फेसबुक से वीडियो को हटा लिया है लेकिन अभी भी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो वायरल हो रही है। मामले में उत्तर प्रदेश सरकार व यातायात विभाग को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। यदि जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे जनप्रतिनिधियों पर भी कार्रवाई होगी तो सभी लोग नियमों का पालन कर ही हाईवे पर गाड़ी चलाएंगे। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दी जा रही है कि अन्य कोई और होता तो अब तक गाड़ी सीज हो चुकी होती या चालान कट चुका होता लेकिन न जाने क्यों विभाग ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























