
गंगा एक्सप्रेस-वे: जनपद हापुड़ के शंकरा टीला में पुष्पावती पूठ के पास बनेगा पहला रेस्ट एरिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से बिजौली तक शुरू हुए गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रत्येक 75 किलोमीटर पर रेस्ट एरिया बनाया जा रहा है। जनपद हापुड़ में शंकरा टीला में पुष्पावती पूठ में पहला रेस्ट एरिया बनेगा। हालांकि यह पहले प्रस्ताव में नहीं था। अब इसको नए प्रस्ताव में शामिल किया गया है। इसके लिए 5 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी। 3 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण भी हो चुका है। रेस्ट एरिया पर यात्री वाहनों व मालवाहक वाहनों के चालकों के लिए अलग-अलग घंटे के हिसाब से ठहरने के लिए होटल बनेगा। साथ ही फूड कोर्ट, पेट्रोल पंप, ईवी चार्जिंग, शौचालय आदि की व्यवस्था होगी।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























