हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ प्रशासन की नींद भी उड़ गई है। येलो निशान को गंगा के जलस्तर ने पार कर दिया है। ऐसे में प्रशासन पल-पल की गतिविधियों पर निगाह बनाए हुए है।
पिछले 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गंगा खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर दूर है। गंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के कारण निचले, जंगल और संपर्क रास्तों में पानी भर गया है। पहाड़ों पर हुई बारिश और हरिद्वार में बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के पश्चात गंगा एक बार फिर ऊफान पर आ गई है।

ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पशुओं के लिए चारा लेने को मजबूर है। ग्रामीणों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। जलभराव की वजह से फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। पानी भरने से जगह-जगह प्राकृतिक घास और मिट्टी की परत भी जम चुकी है। विभाग पूरी तरह सतर्क है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























