हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में कुछ दबंगों ने एक युवक को दुकान से खींचकर चौराहे पर खड़ा करके ग्रामीणों के सामने जमकर पीटा और हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव श्यामपुर जट्ट निवासी सोनू सिंह ने बताया कि वह गांव में साइकिल रिपेयरिंग की दुकान करता है जहां सात अगस्त की शाम करीब 4:00 बजे वह दुकान पर मौजूद था। तभी गांव प्रधान का पति जितेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ लाठी-डंडे व हथियारों दुकान पर पहुंचा और दुकानदार सोनू सिंह को खींचते हुए गांव के चौराहे पर ले गए जहां आरोपियों ने चौराहे पर खड़ा कर दुकानदार को जमकर पीटा जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार का कहना है कि मामले में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























