
ट्रांसफार्मर से तांबा चोर गैंग का भंडाफोड़,पुलिस ने 5 बदमाश दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना धौलाना पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मर के उपकरण व तांबा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी का करीब तीन कुन्तल विद्युत कॉपर तार, अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त बाइक व स्कूटी बरामद की है।
सीओ पिलखुआ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण निर्माणाधीन व बंद फैक्ट्रियों की रैकी करके विद्युत ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी करने की घटना को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के विद्युत तार चोर व अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध जनपद हापुड़ में विद्युत तार चोरी व आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के करीब डेढ़ दर्जन अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश रोशन पुत्र शंकर निवासी वेलकम सिटी ग्राम शेखपुर खिचरा थाना धौलाना, मोनिश, दानिश पुत्र इस्तयाक निवासी पुराने कब्रिस्तान ग्राम शेखपुर खिचरा थाना धौलाना, कपिल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम ढिकोली थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर हालपता ग्राम भोवापुर थाना पिलखुवा और असलम पुत्र निजाम स्मार्ट सिटी ग्राम शेखपुर खिचरा थाना धौलाना के रूप में हुई है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















