नशे के सौदागरों के गैंग का खुलासा, गांजा पावडर मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस व मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त रुप से चैकिंग के दौरान नशे के सौदागरों के एक अंतर्राज्यीय गिरोह के एक सदस्य को धर दबोचा जबकि उसके दो साथी फरार हो गए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 लाख रुपए मूल्य का करीब 105 किलोगांजा पावडर, कैंटर, मोबाइल व 2490 रुपए नकद बरामद किए है। यह गांजा पावडर उड़ीसा से कैंटर में छिपाकर मेरठ ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी का एक इनपुट मिला था जिसे पुलिस ने विश्वसनीय मानकर थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत ततारपुर तिराहे पर वाहनों की चैकिंग शुरु की। पुलिस ने एक संदिग्ध कैंटर को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोग कूद कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक को धऱ दबोचा जबकि उसके दो साती फरार हो गए। पकड़ा गया नशे का सौदागर जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के गांव शाहपुर का गजेंद्र शर्मा है, जबकि फरार आरोपी गांव शाहपुर का राजेंद्र शर्मा व जनपद मेरठ के गांव फाजलपुर का मोहित उर्फ मास्टर है। पूछताछ के दौरान आरोपी गजेंद्र ने पुलिस को बताय कि उनका गैंग उड़ीसा से गांजा लाकर वैस्टर्न यूपी में सप्लाई करके भारी मुनाफा कमाते है।
यह हुई बरामदगी- पुलिस ने कैंटर को कब्जे में तलाशी ली और कैंटर से करीब 52 लाख रुपए का गांजा पावडर, मोबाइल फोन, 2490 रुपए नकद, आधार कार्ड, आदि बरामद किए है।
मोबाइल खोलेगा राज- पुलिस बरामद मोबाइल में वाट्सअप चैट, नम्बरों आदि से नशे के सौदागरों की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है कि वैस्टर्न यूपी में कौन-कौन मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त है।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

























