बहादुरगढ़ थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले की गजरौला पुलिस करेगी जांच












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती की शादी 26 जनवरी 2020 को गजरौला थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता के साथ मारपीट करते व अतिरिक्त दहेज की मांग करते, साथ ही अभद्रता करते। युवती का कहना है कि उसके पति ने हमेशा उसका साथ दिया। शादी के बाद विवाहिता ने एक पुत्र को जन्म दिया। इसी बीच उसके पति की बीमारी के कारण तीन जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। इसके पश्चात ससुरालपक्ष के लोगों ने अत्याचार को बढ़ावा दिया और महिला के देवर ने दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता ने सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। मामला बहादुरगढ़ थाने में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज हुआ। इसके पश्चात पीड़िता अपने बच्चों को लेकर मायके में आकर बस गई। मामले में गजरौला पुलिस अब जांच करेगी। उच्च अधिकारियों के आदेश पर इस मामले को गजरौला पुलिस के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। घटनास्थल गजरौला का होने के कारण यह मामला स्थानांतरित किया गया है।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!