👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ विधानसभा सीट से रालोद-सपा के प्रत्याशी भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने बुधवार को क्लैक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ रालोद के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप भी मौजूद रहे। क्लैक्ट्रेट में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नामांकन किया जा रहा है। नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक गजराज सिंह बोले कि भाजपा ने कोई विकास नहीं किया है। गजराज ने इसी के साथ कहा कि प्रदेश में रालोद-सपा गठबंधन चुनाव में 300 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।
गजराज सिंह चार बार विधायक रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ रालोद का दामन थामा है जिससे हापुड़ की सियासत में उफान आ गया है।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958






























