आने वाले त्यौहारों के मद्देनज़र पुलिस गली-मौहल्लों और गांव-गांव जाकर लोगों से भाईचारे की अपील कर रही है। तहसील गढ़मुक्तेश्वर के थाना सिंभावली के गांव वैट में थाना सिंभावली के एस.ओ. महेंद्र त्रिपाठी ने प्रधान छोटे खां समेत ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक ली और सभी से आने वाले त्यौहारों में सौहार्द बनाए रखने और ईद की नमाज घर से ही अदा करने की अपील की।

बैठक के दौरान वैट गांव के प्रधान छोटे खान ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करें और कोई भी ईद के दिन ईदगाह पर न जाकर घर से नमाज अदा करे। एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने भी सभी से त्यौहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। अगर इस संदर्भ किसी तरह की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को बताएं। जानकारी देने वाला का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

शांत समिति की बैठक मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल वैट में की गई जिसमें लगभग 50 लोग मौजूद रहे।

R.O. की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें:






























