
31 जनवरी से लगेगा बूढे बाबू की दौज का मेला
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पास के गांव वझीलपुर में 31 जनवरी से बूढे बाबू की दौज का मेला लगेगा जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ग्राम वझीलपुर निवासी ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि माघ महीने की दौज को ग्राम वझीलपुर में बूढे बाबू की दौज के मेले का आयोजन होगा जिसमे पहले ही दिन से मिट्टी के बर्तनों,चाट खोमचे,आदि दुकानो व बच्चो के लिए झूले लग गये हैं। ग्राम प्रधान राजू सैनी व ब्रजभूषण त्यागी ने बताया कि यह मेला वर्ष में दो बार लगता है माघ मास की दौज व बैसाख मास की दौज को लगता है।मान्यता है कि गांव में स्थित एक तालाब में नहाने व तालाब की मिट्टी अपने शरीर पर, जहां चर्म रोग है लगाने से चर्म रोग समाप्त हो जाते हैं। मेले में दूसरे प्रदेशों व दूर दराज से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और मन्नत मनाते है।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867


























