👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठगों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब हापुड़ के सीडीओ कार्यालय में तैनात गाजियाबाद निवासी सहायक लेखाधिकारी विकास चंद्र गोयल की बेटी के खाते से साइबर ठगों ने सवा लाख रुपए उड़ा लिए।
आपको बता दें कि गाजियाबाद के अवंतिका निवासी विकास चंद्र गोयल हापुड़ के सीडीओ कार्यालय में सहायक लेखाधिकारी के पद पर तैनात हैं जिनकी बेटी सर्वज्ञ के खाते से ठगों ने सवा लाख रुपए उड़ा लिए। इन्होंने खुद को विद्युत विभाग का अधिकारी बताया और कनेक्शन काटने की धमकी दी। झांसे में लेकर उन्होंने दो बार में करीब सवा लाख रुपए निकाल लिए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























