सीएनजी पंप लगवाने का झांसा देकर 3.24 लाख की ठगी










सीएनजी पंप लगवाने का झांसा देकर 3.24 लाख की ठगी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शक्ति नगर, न्यू पन्नापुरी निवासी भानु प्रताप से साइबर ठगों ने सीएनजी पंप लगवाने का झांसा देकर 3.24 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भानु प्रताप ने बताया कि 8 मार्च को उन्होंने एक गैस की अधिकृत वेबसाइट पर सीएनजी पंप लगाने के लिए जानकारी डाली थी। इसके बाद उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कम्पनी का कर्मचारी बताया। साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म भेज कर उसे भरकर उन्हें ईमेल करने की बात कही। 20 मार्च को उन्होंने एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आरोपियों को ईमेल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को झांसे में लेकर कुल मिलाकर 3.24 लाख रुपए ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!