👁 0 views Views
हापुड़ में दुकानों पर मिले चार श्रमिक
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना एएचटीयू व श्रम प्रवर्तन अधिकारी की संयुक्त टीम ने शनिवार को हापुड में चार व्यापारिक प्रतिष्ठानो पर छापामार कार्रवाई करके चार बाल श्रमिक को मुक्त कराया।टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया गया।इस अभियानके दौरान दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में दुकानों पर काम कर रहे 04 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया है एवं दुकान मालिकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। टीम ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288























