हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूकेलिप्टस के 400 पेड़ काटने के मामले में गजरौला पुलिस ने जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नयागांव के ग्राम प्रधान सुनील समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान सुनील पर आरोप है कि उसने अपने साथी खुशवीर, फकरुद्दीन, दिलशाद के साथ मिलकर संजय सिंहल के अमरोहा स्थित खेतों में लगे 400 हरे पेड़ों को काट दिया। पुलिस ने मौके से कटे पेड़ बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र क्षेत्र के अशोक नगर निवासी संजय सिंहल की अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में गैर आबाद गांव बसंतपुर में जमीन है जहां कई हजार यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े हैं। नया गांव के प्रधान सुनील पर आरोप है कि उसने 23 अक्टूबर को खेत से करीब 400 हरे पेड़ काट दिए। इस बीच खेत स्वामी संजय सिंहल भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने गजरौला पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर






























