छोलाझाप डाक्टरों के चार अस्पताल सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर व बहादुरगढ़ इलाके में चल रहे छोलाझाप चिकित्सकों के चार क्लीनिकों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। छापामार टीम उस वक्त दंग रह गई जब एक क्लीनिक के बाहर सड़क पर चारपाई डालकर मरीज को ग्लूकोज दिया जा रहा था।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एक पीड़ित शिकायत लेकर पहुंचा कि देहरा कुटी पर एक क्लीनिक फर्जी तरीके से चल रहा है। इस सूचना पर स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर चारपाई डाल कर मरीज को ग्लूकोज दिया जा रहा था, पकड़ लिया। चिकित्सक को नोटिस देकर जबाव मांगा गया।
इसके अतिरिक्त बहादुरगढ़ में राजपाल का क्लीनिक, गढ़ में वेद प्रकाश का क्लीनिक, गांव वैट में नदीम के क्लीनिक को सील किया गया है और उन्हें नोटिस देकर क्लीनिक व कार्यरत चिकित्सक के प्रपत्र 15 दिन में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748























