
👁 9 views Views
परचून की दुकान में निकला चार फीट लंबा ज़हरीला सांप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित कुचेसर चौपला में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक परचून की दुकान में करीब चार फीट लंबा कोमन क्रेट सांप निकल आया। यह सांप बेहद जहरीला होता है।सांप को दुकान में देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मामले की सूचना सर्प मित्र सतेन्द्र शर्मा को दी गई।
सूचना मिलते ही सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। सांप के रेस्क्यू के बाद दुकानदार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















