हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की अस्वाभाविक मौत की खबरें मिली हैं। पुलिस ने मुकद्दमें दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
Our Trending Story: हापुड़ के संदीप मिश्रा को नकली दवाएं बनाने के आरोप में मुम्बई पुलिस ने पकड़ा
हापुड़ कोतवाली के अन्तर्गत चमरी फाटक पर रविवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिस कारण युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
थाना हाफिजपुर के अन्तर्गत गांव अकड़ौली के पास शनिवार की देर रात को एक पिकअप में किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिस कारण पिकअप के परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई और चालक फरार हो गया। मृतक की पहचान अलीगढ़ के गांव राजमऊ के गौरव के रुप में हुई है।
पिलखुवा कोतवाली के अन्तर्गत बांके बिहारी डेंटल कालेज के पास 12 जुलाई को कार व कैंटर मे भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में कार चालक हापुड़ की संजय विहार कॉलोनी का दीपक कुमार घायल हो गया था। दिल्ली में उपचार के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया।
सिम्भावली शुगर मिल के पास बुकलाना का विनोद गिरी अपनी मां के साथ सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था कि एक कार ने टक्कर मार दी और मां घायल हो गई। यह हादसा 19 जुलाई को हुआ। घायल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:






























