
जिला जेल निर्माण में चार करोड़ का घोटाला: तीन गिरफ्तार, 9 फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने निर्माणाधीन जिला कारागार में सामग्री की सप्लाई के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कम्पनी से करोड़ो की धोखाधड़ी करने के अभियोग में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों को रामपुर अण्डर पास के नीचे से गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम लोकेन्द्र सिंह पुत्र भोले सिंह निवासी ग्राम बछलौता थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़, राम सिंह पुत्र लखपत सिंह निवासी ग्राम सोही थाना पहासु बुलन्दशहर और अमर सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी ग्राम घुघराला की मढैया थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ है। आरोपी अभी भी नौ आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
ज्ञात हो कि दो फरवरी को थाना हाफिजपुर में दर्ज हुई रिपोर्ट में जिला बरेली के थाना प्रेम नगर के माधोबाड़ी के संदीप झावर ने बताया था कि वह मैसर्स बैगमाईन इंटरप्राइजेज नामक फर्म में पार्टनर हैं। उनकी फर्म ने मैसर्स आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड से सबलेट लेकर हापुड़ में जिला कारागार का निर्माण कार्य लिया था। निर्माण स्थल पर रेत, बजरी और मिट्टी की आपूर्ति में भारी अनियमितता पाई गई। कुछ सप्लायर, फर्म के कर्मचारियों और ट्रांसपोर्टरों की मिलीभगत से फर्जी बिल, कूट रचित दस्तावेज और फर्जी एंट्री कर करीब 4 करोड रुपए की धनराशि का गबन किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में सनप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, बबीला लोर, डी के तेवतिया, अंकित सिंह, राजा, लोकेंद्र, राम सिंह, अभिषेक, गार्ड रामवीर और अमर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। शेष 9 अभी भी फरार हैं।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





























