
बाबूगढ़ कस्बे के चार बच्चे बीमार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कस्बे के कुछ बच्चे इन दिनों बीमार है जो कि अस्पताल में भर्ती हैं। गांव वालों का दावा है कि दूषित पानी पीने की वजह से कुछ बच्चे बीमारी की चपेट में आ गए हैं।
कस्बा बाबूगढ़ के रहने वाले प्रीतम सिंह ने बताया कि वह वार्ड नंबर-7 में रहते हैं। बाबूगढ़ कस्बे में रहने वाले चार बच्चे इन दिनों बीमार हैं: एक को पीलिया है, एक को बुखार और दो बच्चों के पेट में इंफेक्शन है। प्रीतम सिंह ने बताया कि उनकी 10 साल की भतीजी की भी तबीयत खराब है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। हालांकि पहले से वह स्थिर है। पड़ोस में रहने वाले मुकेश का कक्षा आठवीं में पढ़ने वाला छात्र चिराग हापुड़ में भर्ती है। मोहम्मद शरीफ की बेटी सोफिया और सोफिया का भाई बीमार है। सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926























