
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चार पशु चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने थाना बाबूगढ़, हापुड़, थाना हाफिजपुर क्षेत्र से चोरी के पांच बकरी व एक बकरे को बरामद किया है। घटना में इस्तेमाल एक गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी बेहद शातिर हैं जो अंतर्राज्यीय पशु चोर गिरोह के शातिर सदस्य हैं। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ में चोरी, गैंगस्टर व हत्या का प्रयास से संबंधित करीब तीन दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शमशुद्दीन उर्फ रमजान पुत्र कुतुबदीन निवासी ग्राम परवानी नगर थाना मुहाना चौराहा जनपद सिद्धार्थनगर हाल पता ए 65 लक्ष्मी डेयरी नाग पार्क मंगोलपुरी दिल्ली, राहुल उर्फ बकरा उर्फ पोला पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम खरकाली थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर हाल पता डब्ल्यू 28 जी ब्लाक डाक्टर चौक पत्थर मार्केट हनुमान मंदिर के पास मंगोलपुरी दिल्ली, संदीप पुत्र अशोक कुमार निवासी डब्ल्यू 28 जी ब्लाक डाक्टर चौक मंगोलपुरी दिल्ली तथा सूजल उर्फ लखन उर्फ लाखन पुत्र पवन उर्फ पुरुषोत्तम निवासी म0नं0 629 गली नं0 01 ए ब्लाक मंगोलपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
हापुड़ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शमसुद्दीन के खिलाफ 11, संदीप के खिलाफ 16, सूजल के खिलाफ 6 और राहुल के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को रामपुर रोड पर वाटर प्लांट के सामने बने ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने हापुड़ नगर थाना से चोरी हुई तीन बकरी, एक बकरा, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक बकरी, हाफिजपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक बकरी बरामद की है। इसी के साथ पुलिस ने एक स्विफ्ट गाड़ी भी बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह नंबर प्लेट बदल-बदल कर घूमते-फिरते हैं और मौका देखकर फार्म हाउस आदि से बकरा चोरी कर ले जाते हैं। पुलिस से बचने के लिए वह गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलते थे। इसी के साथ आरोपियों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हापुड़ की तीन, बुलंदशहर की एक, हरियाणा की 17, दिल्ली की दो घटनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























