हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजनौर पुलिस ने पान मसाले से भरे एक ट्रक को चोरी करने के आरोप में जनपद हापुड़ निवासी आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम नईम, जावेद, फारुख और वसीम है जिनका सरगना पिलखुवा निवासी नईम बताया जा रहा है. हालांकि मामले में तीन आरोपी अभी भी फरार हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के रहने वाले इस गिरोह ने 75 लाख रुपए कीमत के तंबाकू से भरे ट्रक को चुरा लिया था.
आरोपियों ने इस घटना को 12 फरवरी को बिजनौर के हलदौर थाना क्षेत्र में अंजाम दिया था. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की जिसके बाद पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए कैंटर जिसमें कमला पसंद तंबाकू के 38 बोरे, चोरी किया गया ट्रक भी ने बरामद कर लिया. हालांकि अभी भी तीन से चार आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.
बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज हैं जिन से पुलिस ने दो तमंचे, दो चाकू बरामद किए गए हैं. बता दें कि चोरी का माल आरोपी अक्सर हापुड़ में बेच दिया करते थे. बिजनौर पुलिस यह भी जानने में जुटी है कि आखिर हापुड़ में इन आरोपियों ने किस-किस को माल सप्लाई किया?
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099





























