
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर नाविक के साथ मारपीट करने व पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी जनपद गाजियाबाद के थाना कौशांबी के भोवापुर के सुमित,तिलक राज व रिंक और मेरठ की लोहा मंडी के विवेक भारती है।
बता दे कि बृजघाट आए आरोपियो ने किसी बात को लेकर नाविक के साथ मारपीट की और बचाव करने आई पुलिस को भी नही बख्शा।पुलिस ने आरोपियो को जेल भेज दिया है।























