हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ निवासी व मेडिकल छात्रा डां. वैशाली का शव सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मुरादाबाद में स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला। डां. वैशाली की रुममेट ने शव चादर द्वारा बने फंदे से पंखे से लटका देखा जिसके बाद उसके होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर मुरादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी की सेकेंड इयर की छात्रा थी वैशाली:
23 वर्षीय डां. वैशाली तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) में MDS (मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी) की सेंकेंड इयर की छात्रा थी। वैशाली की कमरा नंबर चौथी मंजिल पर 437 है। वैशाली के साथ उसकी दो रुममेट प्रियंका और रंगोली भी रहती हैं। रंगोली रविवार को छुट्टी होने के चलते अपने घर गई थी जबकि उसकी दूसरी रुममेट प्रिया डेंटल कॉलेज में थी।
लैपटॉप लेने हॉस्टल आई थी वैशाली:
वैशाली सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे लैपटॉप लेने हॉस्टल आई थी लेकिन कॉलेज नहीं लौटी। जब प्रिया वैशाली को ढूंढने हॉस्टल पहुंची तो उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन वह नहीं खुला। प्रियां ने खिड़की से झांक कर देखा तो वैशाली का शव पंखे से लटका देखा। शव चादर के फंदे से लटका था जिसके बाद उसका शोर सुनकर सुनकर हॉस्टल स्टॉफ और वार्डन सुषमा भदौरिया मौके पर पहुंचीं।
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला:
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कॉलेज की छात्राओं से पूछताछ कर रही है।
कॉमन टॉयलेट वैशाली के कमरे से अटैच:
कॉमन टॉयलेट का दरवाजा वैशाली के कमरे में खुलता है जिससे पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल पर छानबीन कर रही है।
परिवार ने जताई हत्या की आशंका:
डां वैशाली की मां ने कहा कि सुबह के समय उसकी वैशाली से बात हुई थी। उसने अच्छे से बात की। उसकी मां का कहना है कि वैशाली आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी किसी ने हत्या की है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520


























