हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी अजित सिंह के प्रथम स्मृति दिवस पर शुक्रवार को रालोद के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप, प्रो. अब्बास अली, हेमंत मिश्रा आदि ने अजित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के आदर्शों व सिंदांतों का अनुसरण करते हुए चौधरी अजित सिंह ने सदैव किसानों की समस्याओं के हल के लिए कार्य किया। चौधरी अजित सिंह सदैव छोटे राज्यों के पक्षधर रहे है। वैस्टर्न यू.पी. के 22 जनपदों को मिलाकर हरित प्रदेश के गठन की आवाज को उन्होंने बुलंद किया।
BEST SHOT SHOOTING ACADEMY में युवतियों का एडमीशन FREE: 7668494749





























