हापुड़ में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नई कमेटी का गठन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लौकेश अग्रवाल ने शनिवार को हापुड़ में विश्वास व्यक्त किया कि जनपद हापुड़ के मंडल की नवगठित जिला व नगर इकाई व्यापारियों की समस्याओं के निदान हेतु आगे आकर अहम् भूमिका निभाएगी। नई कमेटी में उत्साही व्यापारी नेताओं को शामिल किया गया है।
प्रदेश व्यापारी नेता ने हापुड़ जनपद के लिए संजय कृपाल को चेयरमैन, बिजेंद्र पंसारी को जिलाध्यक्ष, अमन गुप्ता को वरिष्ठ जिला महामंत्री, अशोक बबली को जिला महामंत्री, सुनील जैन को जिला कोषाध्यक्ष, सौरभ अग्रवाल को हापुड़ नगर अध्यक्ष तथा सुमित कंसल व दीपांशु गर्ग को नगर महामंत्री नियुक्त किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर सम्मानित कया गया और उन्हें दायित्व सौंपे गए।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























