हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.om) : जनपद हापुड़ में वन विभाग ने अवैध परिवहन के चलते रविवार की देर रात दो ट्रकों को पकड़ लिया जो आम की लकड़ी का परिवहन कर रहे थे। आम की लकड़ी प्रतिबंधित प्रजाती है जिसका परिवहन किया जा रहा था। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि एक ट्रक बिजनौर से आया था जिसपर फर्जी परमिट पास लगा था। वहीं दूसरा ट्रक बुलंदशहर से आया था जिसका चालक मंडी के पास ट्रक का तार निकालकर भाग गया था जिसके बाद वन विभाग ने किसी तरह ट्रक को कब्जे में लिया।
बता दें कि वन विभाग ने चैकिंग के दौरान थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड से ट्रकों को पकड़ा है जिनपर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान विभाग ने भारी मात्रा में आम की लकड़ी बरामद की गई है। वहीं विभाग ने हाल ही में इससे पहले दो ट्रकों को कब्जे में लिया था।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






















