
आवारा पशुओं में फैली खुरपका बीमारी
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन मंडी स्थल पर सैकड़ों की तादाद में घूमने वाले आवारा पशुओं में से दर्जनों पशु खुरपका रोग के शिकार हो गए हैं जिस कारण मवेशी लंगड़ा कर चल रहे है। व्यापारियों ने पशु विभाग से आवारा पशुओं को मुंहपका व खुरपका रोग से बचाव हेतु टीकाकरण की मांग की है।
हापुड़ के नवीन मंडी स्थल पर सैकड़ों आवारा पशु भोजन की तलाश में हर वक्त विचरण करते रहते है। गत एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से दर्जनों मवेशी खुरपका रोग की चपेट में आ गए है और अन्य मवेशियों में फैलने का खतरा मंडरा रहा है। खुरपका रोग के कारण पशुओं का ठीक प्रकार से चलना भी मुश्किल हो रहा है। मंडी के व्यापारियों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में पशुओं के टीका करण हेतु चलाया जा रहा अभियान हापुड़ नवीन मंडी स्थल पर भी आवारा पशुओं के लिए चलाया जाए, ताकि रोग को फैलने से रोका जा सके।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































