
क्रीम विक्रेता के यहां खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक शिकायत के आधार पर सोमवार को पट्टी वनखंडा गांव में क्रीम बेचने वाले भारत उर्फ प्रियांशु पुत्र किशन चंद के यहां छापा मारा और क्रीम का नमूना लेकर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस ठिकाने से हापुड़ के क्रीम विक्रेताओं को क्रीम सप्लाई की जाती है। इस कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय एवं क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे। टीम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा जो सैंपलिंग कर उन्हें लेकर प्रयोगशाला भेज रहे हैं और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216



























