
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में कोहरे का कहर जारी है। बुधवार को सड़कों ने कोहरे की ज़बरदस्त चादर ओढ़ ली जिससे विसिबिलिटी काफी ज़्यादा प्रभावित हो गई। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ दिनों से सड़क पर कोहरे का कहर जारी है जिसकी वजह से दृश्यता काफी ज्यादा प्रभावित है। सड़क पर धुंध के अलावा कुछ भी नजर नहीं आया। कोहरे के बादलों के बीच से निकले लोगों को सर्द हवाओं का भी सामना करना पड़ा। सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।























