हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभागार में शुक्रवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन कराने के लिए 13 लाख के बजट का प्रस्ताव रखा गया। कुल मिलाकर पांच प्रस्ताव रखे गए जो कि सर्वसम्मति से पास हुए।
नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष सोना सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित हुई जिसमें पालिका के अधिकारी और सभासद उपस्थित रहे। बैठक के दौरान गंगा में की गई बैरिकेडिंग को दुरुस्त कराना, नाविक, गोताखोरों और नाव को तैनात करना। वाच टावरों का निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई शौचालय आदि का प्रस्ताव रखा गया। 13 लाख रुपए के बजट के प्रस्ताव पर सभी ने मोहर लगा दी।
वहीं क्षेत्र में एलईडी लाइटों की मरम्मत कराने विद्युत शवदाह गृह के लिए गांव आलमगीरपुर में भूमि पालिका को दिए जाने, नयाबास में भूमि वन विभाग को दिए जाने के प्रस्ताव के साथ आउटसोर्सिंग के माध्यम से जलकल, प्रकाश, सफाई, चौकीदार समेत कई व्यवस्थाओं के प्रस्ताव रखे गए जो सभी सर्वसम्मति से पास हुए।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























