उमेश की पिटाई करने के मामले में दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को एक दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने यह कार्रवाई उमेश के साथ मारपीट वाले प्रकरण में की है। हालांकि इससे पहले मंगलवार की सुबह एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था और मामले की जांच एएसपी मुकेश कुमार मिश्र को सौंपी थी। शाम तक आते-आते पुलिस अधीक्षक ने दरोगा रविकांत गिरी, मुख्य आरक्षी कैलाश, मुख्य आरक्षी संजीव, मुख्य आरक्षी अनुज और आरक्षी राकेश को सस्पेंड कर दिया जबकि सुबह को एसपी ने पिलखुवा के लाखन निवासी उमेश के साथ हुई मारपीट के मामले में दरोगा रविकांत गिरी, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह व एचसी कृपाशंकर को लाइन हाजिर किया था।


यह है मामला:
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के लाखन निवासी उमेश अपने दो अन्य साथियों के साथ नशे की हालत में गांव में ही स्थित बियर के ठेके के पास के रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों के साथ गाली गलौज कर रहा था और लोगों को परेशान कर रहा था। उसके पश्चात उमेश अपने दो अन्य साथियों के साथ लाखन के सरकारी ठेके पर पहुंचा और शटर जोर-जोर से पीटने लगा। जब सेल्समैन ने ऐसा करने से मना किया तो तीनों भड़क गए और सेल्समैन के साथ भी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास की फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सेल्समैन ने छिजारसी चौकी को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर दरोगा रविकांत गिरी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उमेश तोमर पुत्र राजेश सिंह, मोहित पुत्र खेम पाल और कुलदीप पुत्र राजेश सिंह निवासीगण लाखन को चौकी ले आई। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के साथ जमकर मारपीट की जिसका फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद एसपी ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी जिसके पश्चात पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:









Related Posts

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

🔊 Listen to this जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का…

Read more

7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

🔊 Listen to this 7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटी पनीर के खिलाफ…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

बाबूगढ़: घेर में कूमल कर आठ बकरियां की चोरी

बाबूगढ़: घेर में कूमल कर आठ बकरियां की चोरी

खाली प्लॉट में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

खाली प्लॉट में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

फरार चल रहे पांच बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

फरार चल रहे पांच बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

हापुड़: गांव बदनौली में दो व्यक्तियों को पीटने के मामले में चार पर मुकदमा

हापुड़: गांव बदनौली में दो व्यक्तियों को पीटने के मामले में चार पर मुकदमा
error: Content is protected !!