👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखवा के गांव देहपा में पिछले 21 दिनों में एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें से एक 13 वर्षीय किशोरी सायबा है जिसकी तीन दिन पहले मौत हुई है। बताया जा रहा है कि सायबा के शरीर में दर्द और खून न बनने की समस्या के कारण उसकी मृत्यु हुई है जिसका उपचार दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। पिछले 21 दिनों में पांच लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुरुवार को हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी पहुंचे और मृतक अबरार के परिजनों से बातचीत की। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
























