हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में घर के बाहर कूड़ा डालने का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग लगातार पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव जोगीपुरा के सुनील त्यागी ने बताया कि काफी समय से गांव के ही मोनू, राहुल और गुड्डू उसके घर के बाहर पूरा डालते आ रहे हैं। कई बार पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

























