हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोहरे का प्रभाव ट्रेनों पर भी पड़ रहा है जिससे रेलवे प्रशासन ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया है। इन ट्रेनों में 05909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस अप डाउन को मार्च तक के लिए रेलवे ने रद्द कर दिया है। वहीं ट्रेन नंबर 04674 अमृतसर से जयनगर चलने वाली शहीद एक्सप्रेस अप डाउन को 28 फरवरी तक रद्द कर दिया है। लखनऊ मेरठ सिटी इंटरसिटी अप डाउन, मेरठ सिटी लखनऊ जाने वाली राज्यरानी अप डाउन को भी रद्द किया गया है जबकि नौचंदी एक्सप्रेस के फेरों को कोहरे के चलते कम किया गया है। नौचंदी एक्सप्रेस को एक दिन छोड़कर चलाया जाएगा। कोहरे की वजह से ट्रेनें अपने गंतव्य तक पहुंचने में 15 से 20 घंटे लेट हो रही है जिसके चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588






























