हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने शीशे के व्यापारी की कार से मिले 34 लाख 70 हजार रुपए के बाद चेकिंग के दौरान गुरुवार को एक सब्जी व्यापारी की गाड़ी से पांच लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से सभी में हड़कंप मचा है।
बता दें कि पुलिस कुराना टोल प्लाजा के पास चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान उसने गाड़ी की तलाशी ली जिसमें अलीगढ़ का सब्जी व्यापारी बैठा हुआ था। पुलिस ने चेकिंग की तो गाड़ी से पांच लाख रुपए कैश मिले। कार मालिक अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी वकील है जो रुपए लेकर घर लौट रहा था। व्यापारी के पास लेनदेन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं था जिसके बाद पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























