
सड़क हादसे में तीन वर्षीय बालक व उसके मां-बाप समेत पांच घायल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के अनवरपुर कट के पास बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक गाड़ी ने रुक-रुककर आगे चल रही मदरसन कंपनी की बस में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। उसकी गाड़ी में सवार एक बालक समेत चार लोग तथा एक अन्य व्यक्ति हादसे की चपेट में आ गए। कुल पांच लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
आपको बता दें कि मामला अनवरपुर कट के पास हाईवे के ऊपर का है जब एक मदरसन कंपनी की बस सोमवार की देर रात करीब 12:30 बजे नोएडा से हापुड़ की ओर जा रही थी। वही पीछे से आई अर्टिगा कार गुरुग्राम से नेपाल बॉर्डर जा रही थी जिसने बस में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस खराब होने के कारण सड़क पर रुक-रुक कर चल रही थी। इस कारण यह हादसा हुआ।
गाड़ी में बैठे ड्राइवर सूरज पुत्र गोरे निवासी महेंद्र नगर, नेपाल, हाल पता सेक्टर 56 गुरुग्राम, गाड़ी में बैठे 35 वर्षीय रिदम, 32 वर्षीय हरिना पत्नी रिदम, 3 वर्षीय गौरव पुत्र रिदम और अन्य व्यक्ति चोटिल हो गए। इसके बाद घायलों को अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854























